वाराणसी।
विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में चेतगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग, पैदल गश्त एवं अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी ने मय हमराह पुलिस बल के साथ लहुराबीर चौराहे से बेनिया महाराजा पब्लिक स्कूल तिराहा, कबाड़ मंडी, पिशाच मोचन तिराहा, डीसीएम तिराहा होते हुए पुनः लहुराबीर तक पैदल गश्त किया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच भी की गई।
पुलिस द्वारा व्यापारियों एवं आम लोगों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा सड़क पर अवैध कब्जा न करने की हिदायत दी गई।
थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438