वाराणसी
पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और थाना वेरिफिकेशन रिपोर्ट बनवाकर नाम-पता बदलने और अवैध तरीके से जमानत दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी थाना वेरिफिकेशन रिपोर्ट और नकदी बरामद हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है।







