वाराणसी
वाराणसी के खजूरी इंद्रानगर क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कॉलोनी के एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने एक मासूम कुत्ते के बच्चे को एअर गन से गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि पिल्ले ने आरोपी के मकान के सामने गंदगी कर दी थी, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने यह क्रूर कदम उठाया।घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।
मौके पर मौजूद गार्ड और स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल पिल्ला काफी देर तक दर्द से तड़पता रहा। इस घटना को लेकर कॉलोनीवासियों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। लोगो ने प्रशासन और पशु संरक्षण संगठनों से आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
मौके पर प्रशासन को सूचना दिया गया है,वही सूत्र बताते है कि गुलाब सिंह नामक ब्यक्ति द्वरा मारा गया है।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 20
Total views : 73328