मीरजापुर।
के.बी. पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के द्वारा संचालित परीक्षा की सुचिता और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आंतरिक सचल दल के साथ विभिन्न परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आंतरिक सचल के संयोजक रत्नेश मिश्र, डॉ. दुर्गा प्रसाद पांडेय और डॉ. कुंजन मिश्रा भी मौजूद रहे।
प्राचार्य प्रो. द्विवेदी ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि प्रथम पाली में स्नातक छठे सेमेस्टर (प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास) की परीक्षा में कुल पंजीकृत 310 परीक्षार्थियों में से 302 उपस्थित रहे, जबकि 08 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं सांध्यकालीन पाली में बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के सभी 130 और मनोविज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर के सभी 74 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
दूसरी ओर, परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए केंद्रीय सचल दल ने जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। दल के संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में सदस्य डॉ. राजेश कुमार पाल ने ऊषा सिंह विधि महाविद्यालय में छापेमारी के दौरान विधि छठे सेमेस्टर के एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
इसके अतिरिक्त केंद्रीय सचल दल ने कृष्ण शारदा देवी महिला महाविद्यालय, एस.के. महिला महाविद्यालय, मथुरा कॉलेज ऑफ लॉ, शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय, लक्ष्मण सिंह गहरवार विधि महाविद्यालय, पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय, रामलालित सिंह विधि महाविद्यालय, जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज और के.बी. पीजी कॉलेज का भी सघन निरीक्षण किया। दल के अनुसार, अधिकतर केंद्रों पर परीक्षा अनुशासनबद्ध तरीके से संचालित होती पाई गई।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437