वाराणसी
गोमती जोन में इन दिनों अपराधियों की शामत आई हुई है। डीसीपी ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान के नेतृत्व में पूरे शांति व्यवस्था को लेकर सुरक्षा के अभेद्य कर दिया गया है। डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार की जुगलबंदी ने गोमती जोन में कानून व्यवस्था को नई मजबूती दी है।
चोलापुर थाना प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया के साथ मिलकर अधिकारियों ने चेकिंग अभियान को और भी सख्त कर दिया है। फूलपुरऔर सिंधोरा थाना क्षेत्रों में हुई पिछली बड़ी घटनाओं को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को हाई अलर्ट पर रहने के सख्त आदेश दिए गए हैं।
विशेष रूप से सिंधोरा थाना प्रकरण में डीसीपी नीतू काद्दयान खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।
“क्षेत्र में शांति भंग करने वालों की जगह सलाखों के पीछे है। हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर हमारी पैनी नजर है।” – डीसीपी नीतू कात्यायन
>
एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के रणनीतिक कौशल और ‘लेडी सिंघम’ की छवि वाली इन महिला अधिकारियों की सख्ती ने आम जनता में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437