वाराणसी/गोमती जोन।
धर्म नगरी काशी को जाममुक्त, सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” को अब डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान की सख्त मॉनिटरिंग और तेज रणनीति ने और धार दे दी है।
डीसीपी नीतू कादयान के निर्देशन में गोमती जोन पुलिस लगातार सड़कों पर उतरकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजातालाब थाना क्षेत्र के राजातालाब चौराहे पर बड़े स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने किया, जबकि थाना प्रभारी दयाराम अपनी टीम के साथ पूरी मुस्तैदी से मैदान में डटे रहे।
अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक तिवारी, कस्बा चौकी प्रभारी राजेश मौर्य, मातलदेई चौकी इंचार्ज साकेत पटेल, जक्खिनी चौकी प्रभारी अजय पांडे, उपनिरीक्षक रोहित दुबे, हरिनारायण शुक्ला, सालिक यादव और अजब सिंह सहित पुलिस बल ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की।
डीसीपी नीतू कादयान ने साफ संदेश दिया है कि काशी की सड़कों पर अराजकता, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और संदिग्ध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लगातार चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह से अपराधियों और नियम तोड़ने वालों में हड़कंप है, जबकि आम जनता पुलिस की इस कार्रवाई को राहत भरा कदम मान रही है।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459