पश्चिम बंगाल।
चुनाव नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी और उनके निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से बंगाल की राजनीति में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि देर रात मध्यमग्राम के दोहड़िया इलाके में चंद्रनाथ रथ अपनी कार से कहीं जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया और पॉइंट ब्लैंक रेंज से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
चंद्रनाथ के सीने में तीन गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमले में कार चला रहे ड्राइवर को भी गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर बेहद करीब से फायरिंग कर फरार हो गए। हमलावरों की बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
अपने करीबी सहयोगी की हत्या की खबर मिलते ही सुवेंदु अधिकारी तुरंत मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए। बीजेपी ने इस हत्या को लेकर टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे राजनीतिक हिंसा बताया है।
पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव बना हुआ है।










Users Today : 3
Users This Year : 24682
Total Users : 37275
Views Today : 5
Total views : 73313