सकलडीहा,
स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर बुधवार को सकलडीहा बिजली उपकेन्द्र पर दरियापुर गांव की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को हटाये जाने की मांग किया। एसडीओ बिजली सियाराम यादव ने बताया कि उपभोक्ता की हर समस्या का समाधान कराया जायेगा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर से एक माह का दो हजार से तीन हजार तक बिजली का बिल आने से बिजली बकाया जमा करने को लेकर समस्या खड़ी होगयी है। बकाया समय से जमा नहीं होने पर बिजली कट जा रही है। इस गर्मी और उमस में बिजली के अभाव में रातों की नींद हराम होगया है। गरीब व्यक्ति कहा से बिजली बिल जमा कर पायेंगे। मजदूरी करने वाले रोज कुंआ खोदने और पानी पीने वाले कहा से इतना बिजली बिल जमा कर पायेगे।
ग्रामीणों स्मार्ट मीटर को हटाये जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि जबतक स्मार्ट मीटर हटाकर पूर्व में लगी मीटर नही लगता है तब तक ग्रामीण आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे। इस बाबत एसडीओ बिजली सियाराम यादव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल या स्मार्ट मीटर से संबधित कोई समस्या है। अलग अलग लिखकर दे उनका दो से तीन दिन के अंदर समस्या दूर कराया जायेगा।
इस मौके पर विरोध जताने वालों में ग्राम प्रधान संजय यादव,रामसुधार,नगीना,अजय कुमार,पप्पू,देववंत,इन्द्रजीत,धर्मदेव, दिलीप,सियाराम,मालती,राजवंती, बिंदू,मीना,बृजेश,नीलम,प्रभावति सहित अन्य रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 64
Users This Year : 24838
Total Users : 37431
Views Today : 102
Total views : 73631