उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां मंत्रियों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

वाराणसी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
मुख्यमंत्री का आगे का कार्यक्रम यूपी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव कृष्ण के परिवार से जुड़ा है। वह उनके बेटे और बहू को आशीर्वाद देंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री शहर में चल रही विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे।
दौरे के बाद मुख्यमंत्री प्रयागराज के लिए रवाना होंगे ।











Users Today : 64
Users This Year : 24838
Total Users : 37431
Views Today : 102
Total views : 73631