चंदौली
चकिया थाना क्षेत्र के ग्राम भीषमपुर स्थित बनजारी पहाड़ी पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक अग्निकांड में गरीब परिवार का आशियाना जलकर खाक हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कोमल मौर्य के यहां अज्ञात कारणों से रात करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मनोज मौर्य की झोपड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। रात के सन्नाटे में उठती लपटों से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी, हैंडपंप समेत उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि सभी प्रयास नाकाम साबित हुए। कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई।
इस हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी, जरूरी कागजात और सोने-चांदी के आभूषण जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित मनोज मौर्य के अनुसार, आगजनी में करीब 2.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है और उनके सामने भोजन व रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत और आर्थिक सहायता देने की मांग की है, साथ ही पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की अपील की है।
इधर, क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और संबंधित अधिकारियों को हर संभव मदद के निर्देश दिए।











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629