सकलडीहा,
स्मार्ट मीटर को लेकर अधीक्षण अभियंता जसमीर सिंह सोमवार को सकलडीहा डिविजनल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की समस्या के प्रति जागरूक करते हुए निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि एक किलोवाट तक की बैलेंस कम होने के बाद भी एक माह तक बिजली नहीं कटेंगी। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर एप लोड करने की अपील किया।
उन्होने कहा कि किसी भी त्योहार,छुट्टी के दिन या शादी विवाह के दिन किसी भी एक किलों के उपभोक्ता का बिजली बिल नहीं कटेंगी। दो किलोवाट पर माइन छह सौ रूपया होने पर तीन से छ:दिन के अंदन बिजली कटेगा। पुराने बिजली मीटर का बकाया बिल स्मार्ट मीटर में दस हजार तक की बकाया पर दस प्रतिशत में जुड़कर आयेगा।
अन्य श्रेणी के उपभोक्ता का 25 प्रतिशत जुड़कर बिल आयेगा। एक किलो वाट पर 270 रूपया चार्ज है। प्रतिदिन के हिसाब से 9 रूपया चार्ज लगेगा। इसके अलावा अतिरिक्त यूनिट बिजली खर्च करने पर लगेगा। स्मार्ट मीटर नि:शुल्क है। यूपीपीसीएल का एप प्ले स्टोर पर लोड करके आप प्रतिदिन का बिजली बिल और खर्च के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। बिल की समस्या हो तो अधीशासी अभियंता और सहायक अभियंता से मिलकर निस्तारण करा सकते है।
किसी भी माध्यम से आनलाइन भुगतान कर सकते है। उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों को स्मार्ट मीटर से संबधित समस्या होने पर उपभोक्ताओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। इस मौके पर अधीशासी अभियंता नरेश कुमार,जेई मनीष क�











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629