मीरजापुर।
मीरजापुर नगर में जल निगम के कार्यों के कारण जनता को हो रही समस्याओं को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने जलनिगम के अधिकारियों के साथ पालिका के प्रधान कार्यालय पर बैठक की। इस बैठक में नपाध्यक्ष ने कहा कि जगह-जगह जलनिगम के कार्यों के कारण जनता को कई समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। जल निगम द्वारा खोदे हुए गड्ढे के कारण पानी की पाइप लाइन, सीवर क्षतिग्रस्त हो रहे है,
जिससे वार्ड के लोगों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह गड्ढों को पाटने के बाद भी सड़क की मरम्मत भी नहीं की गई है, कई जगहों पर महीनों से कार्य किया जा रहा है, लेकिन उसे तय समय सीमा के अंदर पूरा नहीं किया जा रहा है, जिसको लेकर जनता में काफी रोष है। इसके समाधान के लिए जलनिगम के अधिकारी जनता के समस्याओं के निस्तारण और शिकायत के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करे,
जिसे प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। जल निगम की लापरवाही को लेकर कुछ महीने पहले ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी से भी मुलाकात की गई थी। जल निगम के अधिकारियों से कहा गया है कि वे प्रत्येक दिन एक घंटा पालिका के कार्यालय में समय दे, जिससे आ रही शिकायत का त्वरित निदान हो सके। अधिकारियों को पहले भी बारिश से पहले सभी कार्य पूर्ण करने का अल्टिमेटम दिया गया है। इस बैठक में भी यह बात दोहराई गई है।
जनता को अगर इसके बाद भी दिक्कत आती है तो नगर पालिका कार्यालय पर मुझसे संपर्क कर अपनी समस्या को बता सकते है। इस मौके पर सभासद अलंकार जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, शरद सरोज, किशन कसेरा, अजय मोदनवाल, जल निगम के अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, अरविंद कुमार, आरके पटेल, अविनाश मौर्या, रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459