चन्दौली पड़ाव
क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से एक मकान की दीवार गिर गई। इस घटना में सुजाबाद निवासी शांति देवी को 40 से 50 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, घटना के समय कोई व्यक्ति बाहर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया गया कि यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। शांति देवी के बंधा रोड स्थित मकान की छत पर बनी लगभग 8 फीट ऊंची बाउंड्री दीवार तेज हवा के कारण ढह गई।
शांति देवी ने बताया कि छत की ढलाई से पहले लगाई गई शटरिंग (छलवारी) भी तेज हवाओं के चलते गिर गई। इसी वजह से उन्हें यह आर्थिक क्षति हुई है।
पीड़िता ने सरकार से मुआवजे की मांग की है, ताकि वह अपने घर का दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर सकें। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
अचानक बदले मौसम ने एक ओर भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर इस तरह के नुकसान भी पहुंचाए।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 7
Total views : 73536