चन्दौली सकलडीहा
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा भोजापुर स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं मानकों का गहनता से अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता कर प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधार लाने हेतु दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459