लखनऊ
इलाहाबाद हाई कोर्ट लखनऊ खंडपीठ का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति पर स्पष्ट निर्देश
कर्मचारी की मृत्यु के समय परिवार में शामिल सदस्य ही कर सकते हैं दावा
बाद में परिवार में जुड़े व्यक्ति को नहीं मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
जस्टिस राजन राय और ए के चौधरी की खंडपीठ का फैसला
दीपिका तिवारी की विशेष अपील अदालत ने की खारिज
सहायक अध्यापिका संगीता बाजपेई की सेवाकाल में हुई थी मृत्यु
23 अप्रैल 2021 को हुआ था संगीता बाजपेई का निधन
परिवार में पति और बेरोजगार पुत्र निखिल बाजपेई थे शामिल
निखिल बाजपेई ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए किया था आवेदन
पिता के पेंशनभोगी होने के आधार पर आवेदन हुआ खारिज
15 फरवरी 2023 को निखिल का दीपिका तिवारी से हुआ विवाह
विवाह के कुछ ही महीनों बाद 13 मई 2023 को निखिल की मौत
विधवा बहू बताकर दीपिका ने मांगी अनुकंपा नियुक्ति, कोर्ट ने ठुकराया दावा।







