दिनांकः 19.01.2026 को आवेदक दिनेश कुमार पुत्र रमेश निवासी बिहसडा खुर्द थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रान्सफर करने के सम्बन्ध में NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी । उक्त प्रकरण में थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारम्भ की गयी ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक आपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान उपरोक्त घटना में पूर्व में दिनांक 27.04.2026 को ₹ 7,000/-, पीड़ित के खाते में वापस कराया गया ।

धनराशि खाते में वापस प्राप्त होने पर आवेदकों द्वारा थाना उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं थाना कछवां साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
थाना जिगना साइबर सेल टीम—
संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना जिगना , जनपद मीरजापुर। अवधेश सिंह प्रभारी साइबर सेल थाना जिगना मीरजापुर । कम्प्यूटर आपरेटर स्वतन्त्र यादव व आरक्षी कौशलेन्द्र सिंह साइबर सेल थाना जिगना मीरजापुर ।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459