चन्दौली सकलडीहा
क्षेत्र में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पोल एक माह से टूटा पड़ा है, जिससे हर समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों की जान जोखिम में है, मगर विभाग सुध नहीं ले रहा।
पौरा-दिवाकरपुर मार्ग पर यह विद्युत पोल लगभग एक महीने पहले फोर व्हीलर वाहन की चपेट में आने से टूट गया था। जिससे पोल व हाईटेंशन का तार झाड़ीदार पेड़ पर लटका रहा दस दिन पहले झाड़ीदार पेड़ कटने से पोल व हाईटेंशन तार पास की बाउंड्री वाल की दीवार पर अटका हुआ है और 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार जमीन से केवल चार से पांच फीट की ऊंचाई पर लटक रहा है।
ग्रामीणों को भय है कि इस मार्ग से आने जाने वाला कोई भी राहगीर या ग्रामीण इसके संपर्क में आया तो गंभीर घटना घट सकती है। ग्रामीण पिंटू, कोमल, गुलफाम, हीरा व चन्दन का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
जमीन से लगभग पांच फीट ऊंचाई पर लटक रहे हाईटेंशन तार से बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के लिए हर समय जान का खतरा बना हुआ है। गर्मी में मवेशी खुले में घूमते हैं और बच्चे भी खेलते रहते हैं।
इस संबंध में एसडीओ अमड़ा से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। वहीं अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का सीयूजी नंबर भी कवरेज क्षेत्र से बाहर मिला।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि टूटे पोल व लटकते तार की तुरंत मरम्मत कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459