चन्दौली धीना
भारतीय रेडक्रास सोसाइटी चंदौली द्वारा तम्बागढ़ में पिछले दिनों खेत में जलाई गई पराली की आग की चपेट में आने से तबाह हुए पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस आगजनी में दलित समाज के लगभग 20 परिवार प्रभावित हुए हैं जो बहुत ही गरीब एवं मजदूर हैं। मिट्टी और पुआल से बने झोपड़ीनुमा घर में सपरिवार रहते थे लेकिन आग की एक चिंगारी ने उनकी पूरी गृहस्थी जला कर राख कर दिया। कई साइकिलें, ट्राली, अनाज, बिस्तर, बर्तन, कपड़े, चारपाई आदि जलकर नष्ट हो गए।

इस विपत्ति में भारतीय रेडक्रास सोसायटी चंदौली के द्वारा सभापति अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में खाने – पीने की जरूरी चीजों जैसे आटा, चावला, दाल, हल्दी, नमक, मसाला, गुड, तेल, साबुन, चना आदि चीजें पीड़ित सभी बीस परिवारों में वितरीत किया गया।

इस असवर पर उप सभापति महेंद्र सिंह ने कहा कि मनुष्य को कष्ट में देखकर संवेदनशील होना मनुष्यता की निशानी है। यह कार्य इसी भाव का मूर्तरूप है। सचिव डॉ एस के यादव ने कहा कि रेडक्रास आपदा में सहयोग के लिए जानी जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जिससे मानवता की सेवा का अवसर मिलता है। मनुष्य होने के नाते यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि संकट के समय हम दूसरों का साथ दें।

इस इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह, महेन्द्र सिंह, डा एस के यादव, डा आर के शर्मा, सुरेश अकेला, सुनील यादव सहित कार्यकारिणी के अन्य कई सदस्य एवं ग्रामसभा के सम्मानित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित रहे
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459