वाराणसी
फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में बीती रात मनीष सिंह की निर्मम हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
घटना के बाद आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को गांव लाया जा रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही परिजनों और ग्रामीणों ने रास्ते में शव रखकर चक्का जाम कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और वे जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि हालात को शांत किया जा सके।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459