वाराणसी रिजर्व पुलिस लाइन में आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया-2025 के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 491 महिला प्रशिक्षु आरक्षियों की भव्य ‘पासिंग आउट परेड’ आयोजित की गई। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल रहे।
लगभग 9 माह के कठिन आंतरिक एवं बाह्य प्रशिक्षण के बाद, इन महिला आरक्षियों ने अनुशासन और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट किया। परेड का नेतृत्व कमांडर रेनू ने किया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की शपथ दिलाई।

संबोधन और सम्मान
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा,पुलिस की वर्दी केवल रोजगार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सेवा और जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों की यह भागीदारी पुलिस बल को अधिक संवेदनशील बनाएगी।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों को सम्मानित किया गया:
सर्वांग सर्वोत्तम रोशनी गुप्ता बाह्य विषयों में सर्वोत्तम रेनू आंतरिक विषयों में सर्वोत्तम रोशनी गुप्ता समारोह में परिजनों की भारी उपस्थिति रही, जो अपनी बेटियों को वर्दी में देख भावुक और गौरवान्वित नजर आए। यह आयोजन सुरक्षित समाज और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ।












Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459