दिनांक 26.04.2026 को थाना जंसा पुलिस के उ0नि0 आदित्य सेन, चौकी प्रभारी रामेश्वर एवं उनकी टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण/देखभाल के दौरान मुखबिर की सूचना पर भाऊपुर तिराहे के पास से हरिहरपुर स्थित दुकान में हुई
चोरी के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 76/2026 धारा 305ए बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त दिलेश्वर प्रजापति पुत्र कन्हैया लाल प्रजापति निवासी टिकरी कला, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त अभियोग से संबंधित 02 अदद सिलेंडर, 01 अदद मिक्सर मशीन, 02 अदद सरसों के तेल के डिब्बे तथा एक सफेद डिब्बे में रखे 480/- रुपये बरामद किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना जंसा पर लिखित सूचना दी गई थी कि वह हरिहरपुर बाजार में फास्ट फूड की दुकान संचालित करता है तथा रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी दुकान से 02 सिलेंडर, 01 मिक्सर मशीन, रजनीगंधा के पैकेट एवं लगभग 4000/- रुपये नकद चोरी कर लिए गए।
प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान अभियुक्त की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459