चन्दौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की गई है। डीडीयू कमर्शियल के सहयोग से ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को निःशुल्क पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
कड़कड़ाती धूप और बढ़ते तापमान के कारण खासकर जनरल बोगियों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्यास से परेशान यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है, जिसके तहत ट्रेन में ही पानी वितरित किया जा रहा है।
स्टेशन परिसर में भी गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है, जहां यात्रियों का गला सूखने जैसी स्थिति बन रही थी। ऐसे में यह पहल यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
यात्रियों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सुविधा गर्मी के मौसम में बेहद जरूरी है। रेल प्रशासन का यह कदम मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है और यात्रियों की जरूरतों के प्रति उनकी सजगता को भी दिखाता है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 97
Total views : 73428