गाजीपुर, 24 अप्रैल
जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र सुनील कुमार शाह (22 वर्ष) निवासी ग्राम माल झाखरा, पोस्ट दीग्धी, थाना मेहरमा, जनपद गोड्डा (झारखंड) को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त को जखनियां गोविंद क्षेत्र में सैदपुर-जलालाबाद हाईवे के पास से शुक्रवार को दोपहर 12:45 बजे दबोचा गया। वह मु0अ0सं0 152/25 धारा 137(2) बीएनएस, 64(2)(ड), 87 बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।पुलिस के अनुसार, इस मामले में पीड़िता (काल्पनिक नाम मोना, उम्र लगभग 17 वर्ष) को पूर्व में ही बरामद किया जा चुका है।
गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल:
प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, हेड कांस्टेबल धनुषधारी यादव व कांस्टेबल संजय गौतम, थाना कोतवाली भुड़कुड़ा, गाजीपुर।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 98
Total views : 73429