राजातालाब ।
श्रद्धा इंटर कॉलेज राजातालाब कचनार की यूपी बोर्ड में हाई स्कूल की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका यादव गांव की रहने वाली है उसने वह और उसके माता-पिता कृष्ण कुमार यादव और सुमन यादव इस उपलब्धि पर खुश हैं। अंशिका ने 96% अंक प्राप्त करके यह स्थान प्राप्त किया है।अंशिका यादव ने बताया कि वह प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक पढ़ाई करती थी उसने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया है।

इसके अलावा दसवां स्थान प्राप्त करने वाली दीक्षा पाल शिक्षक की है पुत्री जबकि इसी विद्यालय की दीक्षा पाल गांव चित्तापुर राजातालाब की निवासी हैं। उन्होंने जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है। शिक्षक पिता और गृहिणी माता की संतान दीक्षा पाल ने भी इसका श्रेय अपने परिवार के लोगों को और गुरुओं को दिया है। दीक्षा पाल भविष्य में नीट की परीक्षा में शामिल होकर चिकित्सक बनना चाहती है।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443