वाराणसी पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरुणा जोन की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस अभियान के दौरान थाना चोलापुर और थाना लालपुर पाण्डेयपुर की पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 03 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
चोलापुर में आईपीएस प्रशिक्षु मानसी दहिया का बढ़ता प्रभाव
चोलापुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों में खौफ पैदा करने में प्रशिक्षु मानसी दहिया के कुशल नेतृत्व और सक्रियता की चर्चा जोरों पर है। उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों, विश्वास सेठ और विनय कुमार चौबे को उनके निवास स्थान से धर दबोचा।

विश्वास सेठ पहाड़पुर दानगंज निवासी, धारा 323, 504, 506 के तहत वांछित।
विनय कुमार चौबे ग्राम बन्तरी निवासी, दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं (498ए, 323 आदि) में वांछित।
शम्भू यादव थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा हुकुलगंज से गिरफ्तार, धारा 147 BNSS के तहत वांछित गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उप-निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, दिनेश सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब इन अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।











Users Today : 3
Users This Year : 24721
Total Users : 37314
Views Today : 3
Total views : 73441