-मिर्जापुर/जिगना, 18 अप्रैल 2026:
गौरा-जिगना स्थित पत्रकार बंटी सिंह के निज निवास पर शुक्रवार सुबह शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। बंटी सिंह के पिता जी के निधन पर बाबा धाम से चलकर आए कार्तिक महाराज जी और भाजपा मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह उर्फ डिंकू, छानबे मंडल अध्यक्ष प्रितेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मंगला प्रसाद पांडे, एमएलसी प्रतिनिधि प्रेम बहादुर सिंह, समाजसेवी वीरेंद्र तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह सहित जिले के अन्य पदाधिकारी, मित्र मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पत्रकार सतीश सिंह सहित सभी उपस्थित जनों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443