वाराणसी 16 अप्रैल,2026
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर चलने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री के खिलाफ वाणिज्य निरीक्षकों की टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक -16.04.2026 को मऊ – औड़ीहार रेल खण्ड के मध्य गाड़ी संख्या -15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल दादर एक्सप्रेस एवं 65132 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू में बिना टिकट की जाँच एवं अवैध वेंडिंग के विरुद्ध जाँच अभियान चलाया गया

जिसमें कुल 28 बिना टिकट यात्री एवं दो अवैध वेंडर, अनाधिकृत रूप से 60 बोतल बंद अनधिकृत पानी के साथ पकड़े गये। अनियमित एवं बिना टिकट यात्रियों से किराया एवं जुर्माने के रूप में रु 9545/- वसूल किया गया तथा दोनों अवैध वेंडरों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट औड़ीहार को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपूर्द किया गया । इस अभियान में मण्डल वाणिज्य निरीक्षक /मऊ अखिलेश सिंह समेत मऊ आईसीपी के कुल 2 टी टी ई शामिल रहे ।
टिकट चेकिंग जाँच के कारण से बिना टिकट चलने वाले यात्रियों में कमी आई और निकट के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने वालों की कतार लग गई । जाँच के दौरान यात्रियों को समझाया गया की बिना टिकट चलना एक सामाजिक अपराध है इससे बचने की तथा अपना उचित यात्रा टिकट ले कर ही यात्रा करने की अपील की गई ।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 6
Total views : 73444