चन्दौली धानापुर
क्षेत्र के वर्दी साडा गांव में बुधवार रात 8 बजे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान राजकुमार मौर्य के आवास पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान लिखकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का कार्य किया। सिंह ने बाबा साहब के विचारों को दोहराते हुए कहा, ‘शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा।’ उन्होंने लोगों से अंबेडकर के बताए मार्गों पर चलने का आग्रह किया।
ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे भले ही आधी रोटी खाएं, लेकिन अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा अवश्य दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सोबरना मौर्य ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। पूर्व प्रधान राजकुमार मौर्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता वैभव त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता छोटे लाल यादव, बीरभान सिंह, राजेश सिंह प्रधान, प्रदीप सिंह, प्यारेलाल चौरसिया, लालजी राम, रामदुलार कन्नौजिया, सुरेंद्र तिवारी, पिंटू तिवारी, रामजी यादव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनिवास तिवारी ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रधान राजकुमार मौर्य ने किया।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 6
Total views : 73444