श्री माँ विंध्यवासिनी श्रवण वेद पाठशाला, बड़ा बगीचा, विंध्याचल, मीरजापुर में नवीन प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। इच्छुक अभिभावक दिनांक 15 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पाठशाला से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। महत्वपूर्ण जानकारी:प्रवेश के लिए छात्र 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
छात्र की आयु 8 से 11 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
फॉर्म भरते समय छात्र का छायाचित्र (फोटो) तथा आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लाना होगा।
प्रवेश परीक्षा 15 मई 2026 को निर्धारित है।
पाठशाला के प्रबंधक ने सभी इच्छुक अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर फॉर्म प्राप्त कर भर लें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:संपर्क:
श्री माँ विंध्यवासिनी श्रवण वेद पाठशाला
बड़ा बगीचा, विंध्याचल, मीरजापुर – 231307 (उ.प्र.)
मोबाइल: 9935566026, 6307986146यह पाठशाला वेदों के अध्ययन और संस्कारित शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। इच्छुक अभिभावक शीघ्र संपर्क करें।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445