बागपत,
खेकड़ा नगर के अर्वाचीन इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित समारोह में कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एसडीएम खेकड़ा मनीष यादव ने मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनको सम्मानित किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
सम्मान समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी स्वामी, समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम खेकड़ा मनीष यादव, समारोह के विशिष्ट अतिथि व अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा बागपत के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा व महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर एसडीएम मनीष यादव ने कहा कि आज के यह छोटे-छोटे बच्चे देश के कल का भविष्य है उनकी कड़ी मेहनत और उनका साहस ही सुनहरे भारत का निर्माण करेगा। समारोह में 11वीं कक्षा में चारु, आस्था, निशा, कनक, वंशिका, सनी, पलक, नौवीं कक्षा में अंजलि, दीपाली, प्रिंस शर्मा, आठवीं कक्षा में सृष्टि, कनक, यश धामा, छवि, लक्ष्य, अंतिमा, आरोही, कनिका, अरनव पाल, कृष, अहान, कृतिका, वेदांत धामा, कनिका, प्रियंका, यीशु, काव्या, विराट धामा, वैष्णवी, उमंग, अविका तेवतिया, देवांश शर्मा लहचौड़ा आदि छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एसडीएम मनीष यादव, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, अर्वाचीन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीनाक्षी स्वामी ने मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से एसडीएम खेकड़ा मनीष यादव, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा व वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत को माला, पटका, पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन अर्वाचीन इंटर कॉलेज के प्रबंधक उमेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर पिंटू तेवतिया, हर्ष, सुदामा, हरिओम, देवेंद्र शर्मा सुन्हैड़ा, कविता, शिवानी धामा, कृष्णा धामा, छवि, रेखा शर्मा, अरशद खान, मनीष कुमार, केडी शर्मा, प्रवीण शर्मा सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विवेक जैन











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459