चन्दौली- धीना उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धीना दिलीप कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में थाना धीना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.04.2026 को ग्राम बघरी में चेकिंग के दौरान एवती से बघरी मस्जिद की तरफ से आ रही एक मैजिक लोडर
नीले रंग की वाहन को रुकने का इशारा किया गया तो चालक बघरी मस्जिद के पास मैजिक को खड़ा कर चालक उतरकर भागने का प्रयास किया जिसे घेरा बन्दीकर पकड़ लिया गया। चालक की पहचान नीरज पुत्र राम अशीष निवासी ग्राम अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 22 वर्ष के रुप में हुई।
उक्त मैजिक लोडर वाहन सं0 UP67BT6096 से 01 राशि गोवंश को किया गया बरामद।
उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 3/50/5बी/8 गो0नि0अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि आज वाहन स्वामी के पति धर्मराज व उनके दोस्त अभयलाल बिन्द पुत्र राजनाथ बिन्द निवासी ग्राम बहेरी थाना धीना जनपद चन्दौली ने गाड़ी में लोड 01 राशि गाय को अभयलाल बिन्द के घर से लोड कराया गया और कहे कि तुम इसे लेकर जमानिया होते हुए बिहार लेकर चलो।
अभियुक्त द्वारा यह भी बताया कि एक-एक राशि गोवंश को हम लोग मिलकर बिहार ले जाकर इक्कठा करते है और जब बड़ी गाड़ी भरकर गोवंश हो जाते है तो वहा से बड़ी गाड़ी में लादकर वध हेतु पन्डुआ पश्चिम बंगाल भेजा जाता है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 13
Users This Year : 24787
Total Users : 37380
Views Today : 43
Total views : 73572