शहाबगंज, (चंदौली) आगामी अंबेडकर जयंती को लेकर शहाबगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। शनिवार को थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या नई परंपरा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के लोगों की मौजूदगी में त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर जोर दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने दो टूक शब्दों में कहा कि जुलूस केवल तय मार्गों से ही निकाले जाएंगे—कोई नया रास्ता या बदलाव मान्य नहीं होगा।
डीजे पर अश्लील और राजनीतिक गानों को लेकर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। साफ निर्देश दिए गए हैं कि केवल अंबेडकर जयंती से जुड़े गीत ही बजेंगे, अन्यथा कार्रवाई तय है।
मूर्ति स्थापना स्थलों पर रात में वालिंटियर तैनात रहेंगे, जबकि पुलिस की नजर हर गतिविधि पर बनी रहेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सीधा एक्शन होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
बैठक में पुलिस टीम के साथ-साथ क्षेत्र के कई प्रधान, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिलाया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 27
Users This Year : 24801
Total Users : 37394
Views Today : 59
Total views : 73588