वाराणसी चौक थाना क्षेत्र के काशीपुरा इलाके में शनिवार शाम दबंगों द्वारा एक व्यापारी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने इस मामले में सचिन गुप्ता सहित 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्खीघाट थाना जैतपुरा निवासी आनंद कुमार गोंड, जो जनता सुरक्षा फाउंडेशन संस्था के पदाधिकारी व समाजसेवी हैं, अपनी दुकान पर मौजूद थे।
इसी दौरान आरोप है कि सचिन गुप्ता अपने साथियों के साथ जबरन दुकान में घुस आया और व्यापारी के साथ मारपीट करने लगा। हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और दुकान में जमकर उत्पात मचाया।
घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सचिन गुप्ता व 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 18
Users This Year : 24792
Total Users : 37385
Views Today : 48
Total views : 73577