वाराणसी
पिंडरा बाजार में शुक्रवार को फुलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया। यह गस्त कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। पैदल गस्त के दौरान थाना प्रभारी के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस टीम ने बाजार प्रमुख चौराहों और बाजारों का भ्रमण किया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में फूलपुर थाना प्रभारी पैदल गस्त के दौरान बिना नंबर प्लेट की गाड़ी मिलने पर गाड़ी को सीज किया और संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी चेकिंग की गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
चेकिंग के दौरान दर्जनों गाड़ी का चलान भी किया गया गस्त के दौरान फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह, उप निरीक्षक राम सिंह यादव, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव उप निरीक्षक अमित पांडेय सहित फोर्स भी मौजूद रहा।











Users Today : 35
Users This Year : 24809
Total Users : 37402
Views Today : 67
Total views : 73596