दिनांक 10.04.2026 को शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस कार्यालय सरपतहां में थाना भदोही, थाना सुरियावां और थाना दुर्गागंज के महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित थानों के अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, जनसुनवाई और समाधान रजिस्टर का अवलोकन कर समीक्षा करते हुए कार्यप्रणाली पर सीधा फीडबैक लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि महिला हेल्प डेस्क और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रखरखाव और पुलिसिंग को अधिक जनोन्मुखी बनाने पर बल देते हुए स्पष्ट किया कि आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।











Users Today : 27
Users This Year : 24801
Total Users : 37394
Views Today : 59
Total views : 73588