मिर्जामुराद पुलीस ने बीते 11 सितंबर को गायब हुई मोबाइल को खोजकर मंगलवार को युवक को थाने बुलाकर सुपुर्द कर दी।मिर्जामुराद थाने के एसआई मधुसूदन त्रिपाठी ने बताया कि अरका के कंशरायपुर गांव (मिर्जामुराद) निवासी अशोक कुमार बीते 11 सितंबर को मिर्जामुराद बाजार आया हुआ जिसकी रियलमी ब्रांड की मोबाइल जेब से बाजार में गिरकर कही खो गया था।पीड़ित द्वारा जिसकी सूचना मिर्जामुराद थाने पर दर्ज करवाया गया था
सर्विलांस टीम की मदद से उक्त मोबाइल को खोजकर मोबाइल स्वामी अशोक कुमार को सुपुर्द कर दिया गया।अशोक कुमार मोबाइल पाकर काफी खुश होते हुए मिर्जामुराद पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरी भूरी प्रशंसा किये।









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 7
Total views : 73536