वाराणसी 06 अप्रैल,2026;
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत सुश्री ख़ुशी सिंह ने 19 मार्च से 22 मार्च,2026 तक मध्यप्रदेश,सतना के स्टेडियम में आयोजित 5वीं सीनियर फेडरेशन कब्बडी प्रतियोगिता-2026 (5th Senior Fedration Kabaddi Cup-2026) में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया ।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की तरफ से भारतीय रेलवे की महिला कब्बडी टीम के लिए खेलते हुए हरियाणा की टीम के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 34-24 से खिताब जीत लिया । 5वीं सीनियर फेडरेशन कब्बडी प्रतियोगिता-2026 (5th Senior Fedration Kabaddi Cup-2026) हाल ही में समापन हुआ,
जिसमें भारतीय रेलवे की पुरुष एवं महिला कब्बडी टीमों ने चैम्पियनशीप अपने नाम की । प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उक्त टीमों के खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट में मेजबान राज्य मध्यप्रदेश के साथ-साथ 72वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप की शीर्ष 8 टीमों ने भाग लिया।
मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी आशीष जैन,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एवं क्रीडा अधिकारी बलेंद्र पाल एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार ने सुश्री ख़ुशी सिंह की इस उपलब्धी के लिए बधाई दी है ।











Users Today : 2
Users This Year : 24730
Total Users : 37323
Views Today : 2
Total views : 73461