” भाजपा के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास के लिए बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद “
राष्ट्र की एकजुटता और लोक कल्याण के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचा रही दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नमामि गंगे ने गंगा द्वार पर श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा की आरती उतारी । देश के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित हो रही भाजपा के नेतृत्व में भारतवर्ष आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर अग्रसरित हो इस निमित्त बाबा और मां गंगा से आशीर्वाद मांगा । विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर माताएं, बहने, युवा बुजुर्गों और साथ ही बच्चों ने भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को सराहा और स्नेह प्रदान किया ।
भारत के आमजन का भाजपा से जुड़ाव निरंतर बने रहने की भी कामना की गई । राष्ट्रध्वज तिरंगा, भाजपा का ध्वज और भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत रत्न श्रद्धेय पं० अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर लेकर देश में सुख, शांति समृद्धि और आरोग्य भारत की गुहार लगाई गई । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि स्थापना दिवस का आयोजन न केवल सांस्कृतिक आस्था को दर्शाता है,
बल्कि भाजपा की एकजुटता और लोक-कल्याण के संकल्प को भी उजागर करता है। देश में भाजपा के सेवा काल में सुशासन, विकास, जन-कल्याण और सामाजिक न्याय की जीत को दर्शाता है । आयोजन में प्रमुख रूप से विनोद चावला, ईश्वर चावला, भैरोलाल, कमला देवी, लालचंद , सावित्री शर्मा, रौनक सिंह सहित नागरिकगण शामिल रहे ।











Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540