38 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने स्पेशल गार्ड की सलामी ली और सभी कार्मिकों को बधाई दी एवम बटालियन के कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में शाम के समय एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार DIGP NDRF कार्यक्रम की अध्यक्षता, द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक सिंह , आशुतोष शाहु, अभिषेक कुमार, शिव कुमार दीक्षित रंजन कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम में श्रीकांत महंत (काशी विश्वनाथ मंदिर) आशीष जैन DRM वाराणसी, सुचिता सिंह कमांडेंट CISF, संजय सिंह डी.डी.ए. पहाड़ियां मंडी, अमित कुमार डी.डी.सी. पहाड़ियां मंडी , डा. अजय तिवारी नयी सुबह संस्था, एस.एन. यादव HBIS, आलोक कुमार , राजीव कुमार सिंह SHO लालपुर , आदित्य राज सिंह संत अतुलाननद, आदि उपस्थित रहे।
वाहिनी के जवानों ने विभिन्न प्रकार के लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर वातावरण में संगीत घोल दिया। इस अवसर पर सभी अधिकारी, जवान एवं उनके परिवार सम्मिलित हुए।
रिपोर्ट – मनोज यादव







