गाजीपुर।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतिदिन की भाँति जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके।







