वाराणसी के पावन क्षेत्र में श्री राम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर एक भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा श्री बनकटी महादेव मंदिर, भदैनी से प्रारंभ होकर रविंद्रपुरी, गुरुधाम, दुर्गाकुंड होते हुए श्री बनकटी हनुमान मंदिर, दुर्गाकुंड पर संपन्न हुई।
इस पावन आयोजन के संयोजक एवं मार्गदर्शक दिवाकर मिश्रा (पुजारी, राम मंदिर) रहे, जिनके सान्निध्य में यह धार्मिक यात्रा अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्तों का उत्साह देखने योग्य था।
डीजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे और वातावरण “जय श्री राम” के उद्घोष से गूंज उठा। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था और भक्ति का भव्य प्रदर्शन किया।












Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459