वाराणसी अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) की ओर से रविवार को एक आधिकारिक पत्र जारी कर शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट भवन में हाई-लेवल मीटिंग बुलाने की घोषणा की गई।
पत्र के अनुसार, दी सेंट्रल बार एसोसिएशन ‘बनारस’ वाराणसी और दी बनारस बार एसोसिएशन, वाराणसी के अध्यक्ष एवं मंत्री को इस अहम बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस बैठक का मक़सद अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच हालिया तनाव को सुलझाना और आगे के लिए आपसी सहयोग का रास्ता निकालना है।
प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि यह बैठक विवाद को पटरी पर लाने में निर्णायक साबित हो सकती है। पूरे शहर की निगाहें अब कलेक्ट्रेट भवन में होने वाली इस हाई-लेवल मीटिंग के नतीजों पर टिकी हुई हैं।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी







