शिक्षा की नगरी वाराणसी में शुक्रवार की घटना यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए गए छात्र सूर्य प्रताप सिंह एक होनहार और मिलनसार छात्र था, जो बीएसी चतुर्थ सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा था.
गाजीपुर के सैदपुर तहसील के दुबईठा गांव के निवासी सूर्य वाराणसी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इकलौते बेटे की इस हत्या से परिवार और कॉलेज में शोक और आक्रोश का माहौल है।

वाराणसी में सनसनी फैलाने वाली इस घटना से छात्रों में आक्रोश भर दिया है माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सूर्य प्रताप सिंह अपने मिलनसार स्वभाव और व्यवहार के कारण कॉलेज में काफी लोकप्रिय था.
वह मूल रूप से गाजीपुर जिले के सैदपुर तहसील अंतर्गत दुबईठा गांव के निवासी था और वाराणसी में रहकर पढ़ाई कर रहा था. उसे एक होनहार छात्र माना जाता था।
परिवार की बात करें तो उसके पिता ऋषिदेव सिंह और माता किरन सिंह अतुलानंद विद्यालय में कर्मचारी हैं. सूर्य अपने माता-पिता का इकलौते बेटा था और उनकी दो बहनें भी हैं. परिवार और जानने वालों के अनुसार, सूरज प्रताप सिंह का भविष्य उज्ज्वल माना जा रहा था।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540