मीरजापुर एसपी अपर्णा रजत कौशिक के साथ सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग, भद्दे कमेंट्स के बाद पुलिस ने बंद किया इंस्टाग्राम कॉमेंट बॉक्स…
लेडी सिंघम कही जाने वाली आईपीएस अपर्णा जिन्होंने 18 लाख का पैकेज छोड़कर चुनी खाकी और पहले ही प्रयास में बनीं यूपीएससी टॉपर.
मीरजापुर की SP अपर्णा रजत कौशिक जिन्हें अपराधियों के खिलाफ उनके सख्त रुख के कारण लेडी सिंघम कहा जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं.
मीरजापुर पुलिस द्वारा एक गौ तस्कर की गिरफ्तारी की जानकारी देने के लिए इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो पर सैकड़ों यूजर्स ने उनकी कद-काठी को लेकर भद्दे कमेंट्स किए. विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा.
हालांकि अपर्णा कौशिक का व्यक्तित्व और उनका करियर ग्राफ इन टिप्पणियों से कहीं ज्यादा ऊंचा और प्रेरणादायक है.
18 लाख की नौकरी ठुकराई
अपर्णा रजत कौशिक का सफर बेहद दिलचस्प है. उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक किया और उन्हें 18 लाख रुपये के सालाना पैकेज वाली शानदार नौकरी मिली. लेकिन समाज सेवा और खाकी का जुनून ऐसा था कि उन्होंने उस मोटी सैलरी को ठुकरा दिया.
यूपीएससी की तैयारी शुरू की और अपने पहले ही प्रयास में न केवल परीक्षा पास की बल्कि शानदार रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं.
बिना पिता के साये के मां ने बनाया आत्मनिर्भर
अपर्णा के जन्म से पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था. उनकी मां जो खुद 1985 में यूपीएससी क्लियर कर चुकी थीं. हालांकि उन्होंने आईएएस बनना स्वीकार नहीं किया था.उन्होंने अपर्णा को मां और पिता दोनों का प्यार दिया और उन्हें एक मजबूत इंसान बनाया अपर्णा स्कूल और कॉलेज के दिनों में भी स्टेट टॉपर रही हैं.











Users Today : 10
Users This Year : 24784
Total Users : 37377
Views Today : 16
Total views : 73545