जौनपुर जिले में अपराधियों के हौसले को पस्त करने के लिए पुलिस अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, समोदीपुर ग्राम निवासी लक्ष्मी शंकर यादव (45), पुत्र उमापति यादव, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दुधओरा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से जान बचाकर भागने में सफल रहा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन पुलिस की सक्रियता ने तुरंत हालात को संभाल लिया। घायल को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही जौनपुर की पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। और गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है। कि “अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
इस घटना के बाद पुलिस ने सख्त संदेश दिया है। कि जौनपुर में कानून से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं। अपराधियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई होगी, जिससे पूरे जिले में एक बार फिर कानून का राज स्थापित हो सके।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 12
Users This Year : 24851
Total Users : 37444
Views Today : 15
Total views : 73647