मिर्जापुर जिले में एक बार फिर ‘होनहार इंजीनियरों’ की कार्यशैली ने सबको हैरान कर दिया है। एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि नवनिर्मित सड़क के ठीक बीच में पुराना हैंडपंप खड़ा छोड़ दिया गया है। ‘पीडब्ल्यूडी के होनहार इंजीनियरों का कमाल’ वीडियो में एक बच्चा हैंडपंप को चलाते हुए नजर आ रहा है,
जबकि चारों ओर ताजी बनी सड़क है। हैंडपंप को हटाने या सड़क का रूट बदलने की बजाय, ठेकेदारों ने इसे बीच में ही छोड़ दिया, जिससे वाहन चालकों के लिए यह ‘खड़ा हैंडपंप’ दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है। “बीच में हैंडपंप छोड़कर बना दी सड़क”, “सड़क के बीचों बीच खड़ा हैंडपंप दे रहा दुर्घटना को दावत”।
यह घटना मीरजापुर उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग और निर्माण कार्यों में लापरवाही की मिसाल पेश करती है। स्थानीय लोग हैरान हैं कि विकास के नाम पर ऐसी अजीबोगरीब निर्माण कैसे हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग सरकार और विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ऐसे मामलों में अक्सर देखा जाता है कि छोटी-मोटी चीजों को नजरअंदाज कर बड़े प्रोजेक्ट पूरे कर लिए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा और व्यावहारिकता पीछे छूट जाती है। प्रशासन को चाहिए कि इस हैंडपंप को तुरंत हटवाए और दोषियों पर कार्रवाई करे, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।











Users Today : 11
Users This Year : 24850
Total Users : 37443
Views Today : 14
Total views : 73646