बताया जा रहा है कि घनश्याम नामक युवक ने किसी विवाद के दौरान अपनी मां का सिर कुचलकर उसकी जान ले ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी वरुणा Neetu Kadyan तथा एसीपी रोहनिया Sanjeev Sharma भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।बताया गया है कि आरोपी चार भाइयों में सबसे छोटा है। इस मामले में मृतका के पुत्र बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।











Users Today : 11
Users This Year : 24850
Total Users : 37443
Views Today : 14
Total views : 73646