लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवां चौकी पर पीस कमेटी की मीटिंग रखी गई जिसमें दोनों समुदाय के लोग और क्षेत्र ग्राम प्रधान व्यापारी दुकानदार एकत्रित रहे और अपने अपने क्षेत्र की समस्या को लोहता थाना प्रभारी राज बहादुर मौर्य के समझ रखे उनकी समस्या को सुनकर उन्होंने संबंधीत विभाग से बात की और समस्या को हल करने के लिए कहा । इस मौके पर पीस कमेटी के मेंबर और ग्राम प्रधान थाना अध्यक्ष राज बहादुर मौर्य कोटवां चौकी इंचार्ज मोहम्मद परवेज उप निरीक्षक राशिद खान उप निरीक्षक शिवाकांत सिंह और क्षेत्र के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।







