महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ भैरव तालाब परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का आज सात दिवसीय शिविर के सातवें दिन में सर्वप्रथम सुबह स्वयंसेवकों द्वारा योग योगाभ्यास से प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात बीरभानपुर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।
स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता पर रैली निकालने के दौरान ग्रामीण लोगों को स्वच्छ रहने स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया ग्रामीण जनमानस के द्वारा भी स्वयंसेवकों के साथ बातचीत की गई फिर दोपहर का भोजन करने के उपरांत सायंकालीन व्याख्यान में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर बलवंत कुमार सिंह एवं डॉ प्रेमचंद सिंह ने दोनों इकाइयों की तरफ से स्वयंसेवकों से पूरे 7 दिन का फीडबैक लेते हुए स्वयंसेवकों को अच्छा करने हेतु सुझाव भी लिया गया है तत्पश्चात कुछ स्वयंसेवकों को सात दिवस में अच्छे कार्य करने हेतु प्रशंसनीय बात भी कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बोला गया।
और यह भी बताया गया कि भविष्य में यह सात दिवस का शिविर आप सभी को याद रहेगा एवं मार्गदर्शन करेगा। इसके उपरांत इस शिविर के समापन की घोषणा की गई। इस मौके पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की साक्षी शाह, मुस्कान केसरी, रागिनी सिंह , हंशिका केशरी आदी शिक्षक गण कर्मचारी गण एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।











Users Today : 10
Users This Year : 24849
Total Users : 37442
Views Today : 11
Total views : 73643