सकलडीहा (चंदौली) तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम एसपी के न आने पर फरियादी मायूस दिखे, रोज की भांति एसडीएम कुन्दन राज कपूर को प्रार्थना पत्र देकर वापस लौट गए. बिजली विभाग द्वारा किसानों के उत्पीड़न का मामला फिर से गरमाया. वहीं बंदरों के आतंक से मर्माहत व्यापारी और ग्रामीण किसान निजात की मांग किया. एसडीएम कुंदन राज कपूर को प्रार्थना पत्र देते भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ज्ञातव्य हो कि सकलडीहा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया.
यह आयोजन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित होना था. ऐसे में बडी संख्या में फरियादी और किसान संगठन के लोग पहुँचे थे. लेकिन 02 बजे तक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नहीं पहुचे. जिससे फरियादियों में मायूसी देखी गई. कुछ लोग बैरंग वापस भी लौट गए. भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने कहा कि डीएम का तहसील दिवस समझकर आया था, लेकिन उनकी ग़ैरमजूदगी में एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा. जिसमें उन्होंने स्मार्ट मीटर के गलत रीडिंग से किसान और मजदूर को परेशान बताया.
उन्होंने यह भी कहा कि बिजलीं विभाग किसानों के घरों में बेरोकटोक घुस जा रहे है. जिससे महिलाओ को शर्मसार होना पड़ रहा है. बकाएदारों को बगैर सूचित किए उनपर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. इसके साथ ही बंदरो के आतंक से सकलडीहा, सलेमपुर, धरहरा, नागेपुर के लोग परेशान है. जिनको पकड़ा जाए और जंगलों में छोड़ा जाए. वही उन्होंने ने कई गांवो मे खराब नलकूप की भी शिकायत की.
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डिप्टी सीएमओ सीपी सिंह, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, बीडीओ विजय कुमार सिंह, विजय कुमार , एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, बीईओ अवधेश राय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी रहे।
रिपोर्ट -अलीम हशमी











Users Today : 54
Users This Year : 24828
Total Users : 37421
Views Today : 92
Total views : 73621